{"_id":"5be0570abdec22698a470dd1","slug":"41541429002-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर राम मंदिर के लिए मथुरा-वृंदावन में जलेंगे दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर राम मंदिर के लिए मथुरा-वृंदावन में जलेंगे दीये
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। धर्मादेश सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाने के बाद अब संतों ने दीपावली पर राम मंदिर के लिए दीये जलाने का फैसला किया है। वृंदावन के आश्रमों में भी यह आयोजन किए जाएंगे। संतों ने कहा कि भगवान राम के लिए ही दीपावली मनाई जाती है लेकिन आज हम लोग उनका ही मंदिर नहीं बनवा पा रहे हैं। संत समाज ने एलान किया है कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर ही रहेगा।
संत समाज ने आम चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय संत समिति के धर्मादेश सम्मेलन में साधु-संतों ने साफ कर दिया कि अब राम मंदिर निर्माण के अलावा कुछ नहीं चाहिए। अब संत कोई भी आश्वासन नहीं मानेंगे। संत समाज ने दीपावली पर अपने आश्रमों में राममंदिर निर्माण की प्रार्थना करते हुए दीपक जलाने का फैसला किया है।
महंत हरिबोल महाराज ने बताया कि वह इस बार अपने आश्रम में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दीपक जलाएंगे। प्रार्थना भी करेंगे। बाबा गंगादास का कहना है कि हम राम के लिए दीपावली मनाते हैं लेकिन आज उनका ही मंदिर नहीं बना पा रहे हैं। वह दीपावली पर भगवान से प्रार्थना करेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हो जाए।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर भाष्करानंद महाराज ने बताया कि वह अपने आश्रमों में राम मंदिर के लिए दीपक जलाएंगे। मोहिनी शरण महाराज ने बताया कि अब संत समाज राम मंदिर बनवाकर ही रहेगा। जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाएगा वह लोग शांत नहीं बैठेंगे।