फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ऊर्जा मंत्री के शहर में बिगड़ी बिजली व्यवस्था

ऊर्जा मंत्री के शहर में बिगड़ी बिजली व्यवस्था

Wed, 01 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के शहर में बिगड़ी बिजली व्यवस्था
डैमो
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। पांच दिन पहले फुंका ट्रांसफारमर न बदला जाने से आधा शहर संकट झेल रहा है। बिजली अफसर भी सरकार की साख पर बट्टा लगाने पर तुले हुए हैं। बिजली का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।
विज्ञापन


दरअसल कैंट बिजलीघर पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। इस ट्रांसफारमर के फुंकने से आधा शहर की बिजली प्रभावित हो गई थी। अभी तक ट्रांसफारमर को बदला नहीं जा सका है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि जयपुर से नया ट्रांसफार्मर मथुरा पहुंच गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात स्थापित करके टेस्टिंग की जाएगी। बुधवार से शहर को सुचारु बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। उधर, बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस सरकार में तो बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे के पास दुकान करने वाले रोहित ने बताया कि उनकी दुकान के सामने तार टूट गया था। शिकायत की लेकिन कोई जोड़ने नहीं पहुंचा। विपिन कुमार ने बताया कि रात को अगर कोई फाल्ट हो जाता है तो वह सही हो ही नहीं पाता। इस वक्त शहर में बिजली अफसरों पर किसी का नियंत्रण नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed