{"_id":"5b2fabe74f1c1b624d8b7e00","slug":"41529850855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था धड़ाम, हेल्पलाइन पर कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था धड़ाम, हेल्पलाइन पर कोहराम मचा
Updated Sun, 24 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। सफाई सर्वेक्षण के नतीजे आने के बाद भी नगर निगम प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। नगर निगम ने हाल में ही शुरू की हेल्पलाइन भी इसकी गवाह बन रही है। 24 घंटे के भीतर गंदगी को लेकर 100 कॉल हेल्पलाइन पर पहुंची हैं। कहीं सड़कों पर कूड़ा पड़ा है तो कहीं नाले उफन रहे हैं। गंदा पानी घरों में घुस रहा है।
भले ही कितने दावे कर लिए जाएं लेकिन शहर के हालात सुधरने दिख नहीं रहे। सफाई सर्वेक्षण के नतीजे आने के बाद भी बदलाव नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बाजारों में जगह-जगह पॉलीथिन के ढेर हैं। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के शुरू होते ही सही तस्वीर सामने आने लगी है।
हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों को अंबार लग गया। 24 घंटे में 100 शिकायत लोगों ने दर्ज कराईं। इन शिकायतों में अधिकांशत शिकायत गंदगी की, सीवर सफाई आदि की ही हैं। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों द्वारा फिलहाल इन शिकायतों को वार्ड वार और शिकायत के विभाग वार छांटा जा रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि अभी यह शिकायत त्वरित निस्तारित नहीं हो पा रही हैं। कुछ दिन में ऐसा सिस्टम बना दिया जाएगा कि शिकायत करते ही यह शिकायत संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के पास अपने आप पहुंच जाएंगी और उनका निस्तारण हो जाएगा।