{"_id":"5b27c00d4f1c1bf46e8b84e1","slug":"41529331725-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से रोशन होने लगा मथुरा जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से रोशन होने लगा मथुरा जंक्शन
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म सौर ऊर्जा से रोशन होने लगे हैं। प्लेटफार्म संख्या 1 से 5 की ट्यूब लाइटों, पंखों और साइन बोर्ड को सौर ऊर्जा से जोड़ दिया गया है। इससे रेलवे के विद्युत बिल में 25 प्रतिशत तक की कमी आने का अनुमान है। बिजली की बचत के लिए रेलवे ने एक कदम बढ़ाया है।
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 से 5 की सभी ट्यूब लाइटों, पंखों और साइन बोर्ड सौर ऊर्जा से चलेंगे। इसके लिए अजूर इण्डिया प्राइवेट कंपनी द्वारा जंक्शन पर मुफ्त में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया है। रेलवे जितनी बिजली खर्च करेगा उसके एवज में कंपनी 4.25 रुपये यूनिट के हिसाब से बिल वसूल करेगी। रेलवे उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग से 10.25 यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल वसूलता है।
ट्यूब लाइटें, पंखे और साइन बोर्डों के सौर ऊर्जा से जुड़ जाने के बाद विद्युत खपत में कमी आएगी। आने वाले समय में सभी कार्यालय और जंक्शन पर संचालित होने वाली स्टालों को भी सौर ऊर्जा कनेक्शन दिए जाने की योजना है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि प्लेटफार्मों की लाइटों, पंखे और साइन बोर्ड सौर ऊर्जा से चलने लगे हैं। आने वाले समय में एसी और फ्लड लाइटों का कनेक्शन सौर ऊर्जा से किए जाने की योजना है। भविष्य में अन्य छोटे स्टेशनों पर भी सोलर पैनल लगाकर विद्युत खर्च में कमी लाई जाएगी।