{"_id":"5a91770d4f1c1bca798bb853","slug":"41519482637-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर में प्राइमरी के शिक्षकों की निष्ठा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के पेपर में प्राइमरी के शिक्षकों की निष्ठा पर सवाल
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इंटर के अंग्रेजी के पेपर में आए एक प्रश्न ने सरकारी शिक्षकों को व्यथित कर दिया है। इस मामले में प्राइमरी के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। पुरजोर विरोध की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
21 फरवरी को इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर था। इसमें प्रष्ठ दस पर प्रश्न संख्या छह में छात्रों से डीएम के नाम एक लेटर लिखने को कहा गया है, इस पत्र में प्राइमरी शिक्षक के ठीक से कार्य न करने की शिकायत की जानी थी। अंग्रेजी के पेपर के इस सवाल ने प्राइमरी शिक्षकों में रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों के साथ ही सरकार की हर योजना में जी-जान से जुटते हैं।
अंग्रेजी के पेपर का सवाल शिक्षकों को उनकी कर्तव्य निष्ठा पर सवाल ठेस पहुंचाने वाला है। शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर विरोध जताएगा।
शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मुकेश शर्मा ने कहा प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने, अपमानित करने, छवि को खराब करने के घृणित उद्देश्य के साथ ये कृत्य किया गया है। हमने ये शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मुकेश शर्मा ने कहा प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने, अपमानित करने, छवि को खराब करने के घृणित उद्देश्य के साथ ये कृत्य किया गया है। हमने ये शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन