{"_id":"5a5a155b4f1c1be3408b4a0f","slug":"41515853147-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहझील में प्रधान पुत्र से 45 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहझील में प्रधान पुत्र से 45 हजार रुपये लूटे
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। नौहझील के बाजना-मानागढ़ी मार्ग पर शनिवार की सायं बुलट सवार नकाबपोश लुटेरों ने बट मारकर प्रधान पुत्र से 45 हजार रुपये लूट लिए। प्रधान पुत्र अपने दोस्त के साथ ट्रैक्टर से घर से लौट रहा था। सूचना पर नौहझील पुलिस ने काफी दूर तक लुटेरों का पीछा किया, पर लुटेरे पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए।
थाना नौहझील के गांव अवाखेड़ा निवासी योगेश पुत्र मोमराज की मां सुखवीरी देवी प्रधान हैं। प्रधान पुत्र अपने दोस्त रिंकू के साथ शनिवार को राजस्थान कटर थ्रेशर लेने गया था। सायं वह अपने ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। वह बाजना-मानागढ़ी के मार्ग पर पहुंचा ही था कि बुलट सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने रोक लिया। ट्रैक्टर की चाबी अपने कब्जे में करने के बाद लुटेरों ने प्रधान पुत्र के बट मार दी।
इसके बाद लुटेरे प्रधान पुत्र से 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची नौहझील और बाजना पुलिस ने बुलट सवार तीनों लुटेरों का पीछा काफी दूर तक किया, पर कोई भी लुटेरा हत्थे नहीं चढ़ सका। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही तीनों बुलट सवार लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।