{"_id":"5cb7472bbdec22143439e37a","slug":"31555515179-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में खेत में पड़ा लांक भीगा, गिर गई खड़ी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में खेत में पड़ा लांक भीगा, गिर गई खड़ी फसल
विज्ञापन
बरसात में भीगा गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिन किसानों का लांक निकासी के लिए खेत में पड़ा था वह भीग गया है, जबकि तेज हवा के साथ हुई बारिश ने खड़े गेहूं को गिरा दिया है। इससे किसानों को भारी नुकसान माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि ब्लाकवार नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
गोवर्धन में गांठौली निवासी किसान श्याम चौहान और सकरवा निवासी विरमो सैनी ने बताया कि किसान के गेहूं और पशुओं के चारे में नुकसान हुआ है। हरि सैनी, करुणानिधि कौशिक, राजू, मुकेश, पुष्पेंद्र ने बताया कि लांक भीग जाने से ज्यादा नुकसान है।
नंदगांव कस्बे में हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी तथा खड़ी फसल में भारी नुकसान है। मदन लाल ने बताया कि क्षेत्र में 50 प्रतिशत किसानों की फसल अभी खेतों में पड़ी है। बारिश से गेहूं की कटाई का काम पिछड़ जाएगा। गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी घट जाएगी।
विज्ञापन
टैंटीगांव में बारिश से टैंटीगांव, सुरीर, राजागढ़ी, भदनवारा, कराहरी, जरारा, खायरा में बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। सरकोरिया के किसान कन्हैया लाल राघव का कहना है कि खेतों में अभी गेहूं की फसल पकी खड़ी है। टैंटीगांव के किसान सत्यप्रकाश का कहना है कि कटी व पकी फसल में बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
आंधी बारिश से बलदेव व आसपास के गांवों में बड़े नुकसान की संभावना है। चौमुंहा में भी तेज बारिश से किसानों का नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के हलक सुखा दिए। राधाकुंड, बरसाना, छाता, शेरगढ़, तरौली, पसौली, दलौता, सेही आदि गांवों में बारिश से किसान परेशान हैं।