{"_id":"5c48943cbdec2273a13557ac","slug":"31548260412-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा मथुरा, हर तरफ गूंज रही जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा मथुरा, हर तरफ गूंज रही जय जयकार
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अमर उजाला के कार्यक्रम गणतंत्र के जश्न के तहत बुधवार को भरतपुर गेट से डीग गेट तक मुस्लिम विकास सोसायटी द्वारा निकाली गई बाइक रैली के दौरान समूचा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोषों से गूंज उठा।
फैजान कुरैशी के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली में नवाब, बल्लू, सलाउद्दीन, असलम, अज्जू, मेनू आदि युवा हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे। वहीं जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष प्रशांत शाह, सचिव नितिन सराफ भगवती, पीडी खंडेलवाल, राजू भाटी, विपिन सिंघल, पंकज मित्तल, शैलेश सराफ , विकास अग्रवाल आदि के सहयोग से डीग गेट तिराहे को रंग-बिरंगी झालरों से और गुब्बारों से सजाया गया।
गोवर्धन के मानसी गंगा के पुरोहित घाट को युवाओं ने सजाकर गणतंत्र के जश्न में सहभागिता दर्ज कराई। घाट किनारे लगाए गए रंग-बिरंगी झालर भी सतरंगी छटा बिखेर रही थीं। विष्णु लवानियां, शुभम लवानियां अंकित आदि ने शाम को 501 दीपों से दीपदान किया। सौंख के बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में हाथों में तिरंगा थामे छात्राओं ने भारत माता के नारे लगाए और रंगोली बनाकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक हरीचंद, सचिव प्रहलाद सिंह, चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रशासक शगुन सिंह आदि का सहयोग रहा। आरपी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में डायरेक्टर ऋषि पचौरी के नेतृत्व में नारों के बीच गणतंत्र का जश्न मनाया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य यदुराज पांडव, दुष्यंत सिंह, जयदेव, वीकेश, गुड्डू, पुष्पेंद्र सिंह, विष्णु आदि उपस्थित थे।