{"_id":"5bbe1498867a5528534e9bd3","slug":"31539183768-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में शुरू होंगी 100 करोड़ की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में शुरू होंगी 100 करोड़ की योजनाएं
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नवरात्र में ब्रज विकास से जुड़ी 100 करोड़ की योजनाएं अब कागज से जमीन पर आने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद इन योजनाओं पर काम शुरू कराने जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने निर्माण एजेंसियों को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले एक साल सेे ब्रज तीर्थ विकास परिषद भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों के विकास का खाका तैयार करने में जुटी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी प्रक्रिया में ब्रज तीर्थ विकास परिषद को राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये की सौगात दी। इससे प्रस्तावित किए कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों वृंदावन आगमन के दौरान कर चुके हैं।
इसमें सबसे प्रमुख प्रोजेक्ट जुबली पार्क की अंडरग्राउंड पार्किंग है, जिसमें करीब 450 वाहनों की पार्किंग होगी। इसके ऊपर खुला मंच बनेगा। जहां जनसभा आदि कार्यक्रम के दौरान 1800 लोग बैठ सकेंगे। साथ ही स्ट्रीट बैंडरों के लिए भी स्थान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसी के साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और वृंदावन परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण का काम भी नवरात्र में ही शुरू हो रहा है। बरसाना और महावन में रसखान की समाधि पर प्रस्तावित कार्यों की शुरूआत भी इसी दौरान होनी है।
100 करोड़ की लागत से होने वाले करीब 25 योजनाओं के कार्य आदेश निर्माण एजेंसियों को जारी कर दिए हैं। इनके कार्य अभी शुरू होने जा रहे हैं। - नगेंद्र प्रताप, सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद