{"_id":"5b6489a84f1c1bf6548b6839","slug":"31533315496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और उफना रहे नालों पर भड़के पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और उफना रहे नालों पर भड़के पार्षद
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
मथुरा नगर निगम
- फोटो : SELF
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम प्रशासन पर अब निगम पार्षदों ने उदासीनता का आरोप लगाया है। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन के लिए वृंदावन जोन केवल टैक्स उगाही का प्रमुख केंद्र बनकर रह गया है।
वार्ड 49 के पार्षद जय शर्मा ने कहा कि गत 24 जनवरी को नगर में नाला सफाई को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। नगर में गंदगी एवं कूड़े करकट के ढेर लगाए हुए हैं।
वार्ड 63 के पार्षद पंकज अरोड़ा ने कहा कि नगर के अधिकांश सभी क्षेत्रों में सीवर चोक पड़े हैं। नाले-नाली गंदगी से भरे पड़े हैं और सड़कों पर आए दिन सीवर का गंदा पानी उफनकर बह रहा है। नगरवासियों के साथ श्रद्धालु, पर्यटक व तीर्थयात्री सब परेशान हैं। इसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम जागरूक नहीं है।
विज्ञापन
वार्ड 69 के पार्षद मुन्नालाल निषाद ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी केवल और केवल धन उगाही में व्यस्त है। वृंदावन की पेयजल, सफाई, प्रकाश, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। तीनों पार्षदों ने कहा कि यदि तीर्थनगरी की बिगड़ी सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो आगामी दिनों में पार्षद महापौर और नगर आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।