{"_id":"5b44eb554f1c1bb9248b5b67","slug":"31531243349-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेनों में लगाए जाएंगे पांच-पांच अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेनों में लगाए जाएंगे पांच-पांच अतिरिक्त कोच
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे इंतजाम करने में जुट गया है। जंक्शन, गोधर्वन और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। पैसेंजर ट्रेनों में पांच-पांच अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
मुड़िया मेले की तैयारियों में रेलवे प्रशासन जुट गया है। यात्रियों को टिकट लेने में कोई असुविधा न हो इसके लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। ग्वालियर और झांसी से आगरा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेनों को मथुरा जंक्शन तक किया जाएगा। अलवर जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों में पांच-पांच अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अलवर और मथुरा के बीच डीएमयू ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डीएमयू ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। मथुरा कासगंज के बीच मेला स्पेशल चलाई जाएगी। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेला स्पेशल ट्रेन बढ़ाई जा सकती है।
प्रथम एंट्री पर दमकल और एंबुलेंस खड़ी कराई जाएंगी। सफाई व्यवस्था के लिए आगरा से अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी के अलावा जिला पुलिस से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है।