फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बंदर छोड़ने का स्थान नहीं बता पा रहा वन विभाग

बंदर छोड़ने का स्थान नहीं बता पा रहा वन विभाग

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बंदर छोड़ने का स्थान नहीं बता पा रहा वन विभाग
डेमाो - फोटो : डेमाो
मथुरा। जनता को परेशान करने वाले बंदरों को कहां छोड़ा जाए इसे लेकर नगर निगम असमंजस में पड़ा हुआ है। वन विभाग द्वारा इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम तीसरी दफा वन विभाग को पत्र भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बंदरों की बढ़ती संख्या को लेकर लोग बहुत परेशान हैं। बंदरों को अन्यत्र छुड़वाने के लिए पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाया। इसके चलते निगम ने बंदरों को छोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की तथा वन विभाग से पूछा कि आखिरकार बंदरों को निगम कहां छुड़वाए। वन विभाग ऐसा स्थान बताए जहां पर बंदरों को पर्याप्त मात्रा में फल फूल मिल सकें। काफी दिन गुजरने के बाद भी वन विभाग ने इसका कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया। जबकि निगम द्वारा एक दफा फिर से वन विभाग से इस संबंध में पूछा है।
विज्ञापन


पहले कहां छोड़े गए बंदर?

निगम ने पहली दफा वन विभाग से पूछा है कि वह बंदरों को कहां छोड़े, वन विभाग कोई ऐसा जंगल बताए जहां पर बंदरों के लिए उचित मात्रा में फल फूल उपलब्ध हों। जबकि इससे पहले भी नगर पालिका के दौरान वृंदावन नगर पालिका द्वारा बंदर पकड़वाए गए थे और बंदरों को छुड़वाया भी गया था। सवाल उठता है कि पहले बंदरों को कहां छुड़वाया गया था। वहीं निगम को अब छुड़वा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed