{"_id":"5b4391654f1c1ba64e8b4c0c","slug":"31531154789-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव/मांट (मथुरा)। एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव दौलतपुर (माइल स्टोन-127) के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार दिल्ली से औरैया के गांव चिकतापुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मोबाइल से शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया। दोनों की मौत से घरों में कोहराम मच गया।
तुगलकाबाद (दिल्ली) की गली नंबर-8 के मकान 60/8 निवासी मुकेश (36) पुत्र शिवकुमार कपड़े की सप्लाई का काम करता था। रविवार की रात घर से 11:30 बजे मुकेश अपने दोस्त प्रह्लादपुर (दिल्ली) के डीडीए फ्लैट-68 निवासी आशीष (28) पुत्र सुखदेव के साथ औरैया के लिए निकला। बाइक से निकले दोनों दोस्त सोमवार की सुबह एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव के गांव दौलतपुर (माइल स्टोन-127) के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
मौके पर बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों से मिले मोबाइल से बलदेव पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मुकेश के पिता और आशीष के भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल था। एसआई संतोष यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है। इसमें दो दोस्तों की मौत हुई है। तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।