फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नगर संयोजक को लेकर रालोद में गरमाई सियासत

नगर संयोजक को लेकर रालोद में गरमाई सियासत

Fri, 06 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगर संयोजक को लेकर रालोद में गरमाई  सियासत
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। नगर संयोजक को लेकर रालोद की सियासत गर्मा गई है। महानगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी के मनोनयन को रालोद जिलाध्यक्ष ने सिरे से नकारते हुए निरस्त कर दिया है। केवल महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी को मानते हुए रालोद में नगर संयोजक का कोई पद होने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


पद को लेकर रालोद में पनपी गुटबाजी से लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों पर विपरीत असर पड़ता दिख रहा है। गुरुवार को महानगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी और वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक अग्रवाल ने पवन चतुर्वेदी को नगर संयोजक व महानगर प्रवक्ता का पद की घोषणा करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। इसकी भनक लगते ही रालोद में भूचाल आ गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने पवन चतुर्वेदी की नगर संयोजक की घोषणा को सिरे से नकारते हुए निरस्त करने की विज्ञप्ति जारी कर दी। जिलाध्यक्ष ने पवन को केवल महानगर का प्रवक्ता जरूर स्वीकार कर लिया। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट रुप से कहा कि रालोद में नगर संयोजक जैसा कोई पद है। महानगर संयोजक के पद पर ताराचंद गोस्वामी पूर्व से बने हुए हैं। रालोद में पदों को लेकर सियासत गर्मा गई है। ऐन वक्त पर हुई गर्मा चुकी सियासत लोकसभा चुनाव-2019 पर असर दिखाएगी या फिर ऐसे रालोद की नैया पार लग पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed