{"_id":"5b2e4e304f1c1b36208b4928","slug":"31529761328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में चलता मिला डिश का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में चलता मिला डिश का कारोबार
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
मथुरा। वार्ड संख्या 42 के पार्क से पूर्व सभासद डिश का कारोबार कर रहे हैं। वह पार्क के नलकूप के कमरे का भी प्रयोग कर रहे हैं। संयुक्त नगर आयुक्त ने शनिवार सुबह पार्क का निरीक्षण किया और पार्क के नलकूप के कमरे को खाली करने के निर्देश दिए।
सौंख रोड चौराहे से मानस नगर की और वार्ड संख्या 42 का एक पार्क है। यह पार्क एक नाले के किनारे बना हुआ है। पार्क के अंदर बने नलकूप के कमरे पर स्थानीय पूर्व भाजपा की महिला सभासद का बोर्ड लगा मिला। शनिवार सुबह निरीक्षण को गए संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को वहां मिले सभासद के पति ने बताया कि इस नलकूप से ही डिश संचालन किया जाता है।
अपर नगर आयुक्त ने नलकूप के कमरे को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। नगर निगम के अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इस पार्क के नलकूप से जल्द ही कब्जा हटवा दिया जाए। उन्होंने बताया कि पार्क में सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। अवैध कब्जे को भी तुरंत हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकतर पार्क स्थानीय लोगों के प्रभाव में
शहर की कालोनियों के अधिकतर पार्क स्थानीय लोगों के कब्जे में हैं। या तो पार्कों पर कब्जा कर लिया गया है या फिर उसे अपने प्रयोग में लिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर ऐसे सभी पार्कों को विकसित किए जाने की योजना है जो नगर निगम की सीमा में आते हैं ।