फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दूसरे की जगह पुलिस भर्ती परीक्षा देते पकड़ा

दूसरे की जगह पुलिस भर्ती परीक्षा देते पकड़ा

Tue, 19 Jun 2018 07:27 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
दूसरे की जगह पुलिस भर्ती परीक्षा देते पकड़ा
डैमो
मथुरा। पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे युवक की जगह परीक्षा देता युवक पकड़ा गया है। महानगर के बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी बिहार के मधुबनी का है, जो कि बुलंदशहर के शिकारपुर के युवक की जगह लिखित परीक्षा देने आया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ में आ गया। चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया मधुबनी (बिहार) के गांव हाड़ी निवासी उमेश कुमार सिंह पुत्र हरी सिंह मंडल है। यह शिकारपुर के मुरलीह नगला निवासी शिवा गोस्वामी की जगह परीक्षा दे रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को शिवा ने पैसे देकर हायर किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि फर्जीवाड़े और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed