फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित नहीं चढ़ा हत्थे

तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित नहीं चढ़ा हत्थे

Sat, 09 Jun 2018 08:19 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित नहीं चढ़ा हत्थे
डैमो
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल के भाई रोहित गोयल पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। करीब एक माह पहले आगरा में रोहित के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा करने वाली फरह पुलिस उसके कुर्की के आदेश तक नहीं ले सकी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही तेल चोर के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन


थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम से गुजर रही रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी का खुलासा 18 फरवरी-2017 को हुआ था। पुलिस ने खुलासे के बाद ही तेल माफिया मनोज गोयल, रामहरि प्रधान, आगरा के तरविंदर सिंह समेत छह साथियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। तेल माफिया का भाई रोहित गोयल सवा साल से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन


फरह पुलिस ने 13 मई का रोहित के आगरा मकान पर पहुंचकर कुर्की नोटिस चस्पा तो कर दिए, पर आजतक उसके कुर्की के आदेश हासिल नहीं कर सकी है। सवा साल में रोहित गोयल की गिरफ्तारी न होना और फिर कुर्की आदेश न लेना पाना भी पुलिस पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही रोहित गोयल के खिलाफ कुर्की आदेश हासिल किए जाएंगे। इसके बाद कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरेस्टिंग स्टे की फिराक में तेल चोर रोहित गोयल
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित गोयल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में दस्तक दी है। सूत्रों की मानें तो रोहित गोयल अरेस्टिंग स्टे लेने की फिराक में है। अरेस्टिंग स्टे मिलने के बाद रोहित गोयल कुर्की आदेश मिलने से पहले सामान को शिफ्ट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed