{"_id":"5a5a155d4f1c1bb13f8b4a09","slug":"31515853149-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी को लाई जा रही 25 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी को लाई जा रही 25 लाख की शराब पकड़ी
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। आबकारी और फरह पुलिस ने शनिवार की सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर महुअन कट के समीप से 25 लाख रुपये की विदेशी मदिरा का जखीरा पकड़ा है। यह शराब ट्रक में चंडीगढ़ से तस्करी करके आगरा मंडल में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
आबकारी विभाग को खबर मिली कि दिल्ली-आगरा हाईवे पर हिमाचल नंबर के ट्रक में तस्करी की शराब लाई जा रही है। इस पर आबकारी विभाग के निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी और थाना फरह निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर ली। ट्रक महुअन कट के समीप रुका। चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें शराब का जखीरा मिला।
जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि तस्करी की शराब चंडीगढ़ से आगरा मथुरा में सप्लाई को लाई जा रही थी। इसमें हिटलर ब्रांड की 100 पेटी बोतल और 400 पेटी पव्वा की थी। शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। आबकारी अधिनियम के तहत ट्रक स्वामी और चालक के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया गया है।