फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और जंक्शन पर फोर्स बढ़ी

मथुरा में अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और जंक्शन पर फोर्स बढ़ी

Wed, 24 Apr 2019 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और जंक्शन पर फोर्स बढ़ी
डैमो
मथुरा। एक संदिग्ध पत्र के बाद से प्रदेश में कई जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मथुरा में चौकसी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर जंक्शन तक पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। रिफाइनरी की भी निगहबानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। एटीएस की टीम भी एक्टिव हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल एक संदिग्ध पत्र उत्तराखंड और यूपी के स्टेशन मास्टरों को मिला है। इस पत्र में धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इलाहाबाद और अयोध्या के साथ ही कई शहरों का जिक्र इस पत्र में किया गया है। हालांकि पत्र में कहीं मथुरा का नाम नहीं है लेकिन खुफिया एजेंसियों ने सावधानी बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ ही सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर फोर्स बढ़ा दिया गया है। कड़ी चौकसी बरती जा रही है। हर आने जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है। मथुरा में धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस लगा दी गई है। मथुरा जंक्शन पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। हर प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। खुद अधिकारी भी राउंड पर हैं। लोगों को समझाया जा रहा है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। किसी भी वस्तु को हाथ न लगाएं। कंट्रोल रूम को फोन करें। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह शाम को भीड़ रहने पर विशेष चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed