फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दहशत में पायल कारोबारी का परिवार, पुलिस तैनात की गई

दहशत में पायल कारोबारी का परिवार, पुलिस तैनात की गई

Mon, 15 Apr 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दहशत में पायल कारोबारी का परिवार, पुलिस तैनात की गई
डैमो
मथुरा। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पायल कारोबारी का परिवार दहशत में है। इस परिवार की सुरक्षा के लिए सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। वहीं एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी सोमवार को सराफ के घर पहुंचे। यहां पर पूरे मामले की जानकारी जुटाई और जल्द खुलासे का दावा किया।
विज्ञापन


गोविंदनगर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पांच टीमें लुटेरों की तलाश में अलीगढ़, आगरा, हरियाणा और राजस्थान में डेरा डाले हैं। गोविंदनगर के शिवपार्क के पास सी-टू कोठी में घुसकर लुटेरों ने गन प्वाइंट पर सराफ अनिल कुमार गर्ग के परिवार को लेकर 22 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और तिजोरी भी अपने साथ ही ले गए थे।
विज्ञापन


दिनदहाड़े वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। खुलासे में जुटी गोविंदनगर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, वहीं आगरा से भी उठाया गया। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने पांच टीमों के अलावा सर्विलांस टीम और स्वाट टीम के एक्सपर्ट दरोगाओं को भी लगाया है। एसएसपी ने हर हाल में खुलासे के लिए टीमों को निर्देशित भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हुई फेल, डरे सहमे हैं पड़ोसी भी
मथुरा। सराफ कारोबारी का परिवार तो दहशत में हैं, वहीं आसपास के लोग भी डरे सहमे हैं। हर कोई वारदात की चर्चा करके सिहर उठता है। हालांकि पुलिस अफसर और पुलिसकर्मी परिवार को हिम्मत जरूर बंधाए हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास में उनकी तलाश कर रही है। हालांकि सराफ की पत्नी रेखा को अभी तक जाना-पहचाना चेहरा याद नहीं आया, जबकि पुलिस उन्हें बार-बार कुरेदती रही।


ऊर्जामंत्री से मिलकर खुलासे की लगाई व्यापारियों ने गुहार
मथुरा। गिलट व्यापारी सराफ के घर पहुंचे। यहां पर उनके बेटे मयंक को लेकर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के यहां गए। व्यापारियों ने मुकदमे की एक कापी सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दो दिन में खुलासा न होने पर मयंक गर्ग ने बाजार बंद करने का एलान भी कर डाला। अब देखना है कि व्यापारियों की बाजार बंद का एलान क्या गुल खिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed