{"_id":"5c6c41f4bdec224bc62b5b30","slug":"21550598644-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से हटाए 2500 डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से हटाए 2500 डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षु
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : self
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षुओं को हटाने के आदेश दिए हैं। जनपद में 2500 डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षुओं को कक्ष निरीक्षक बना दिया था।
सात फरवरी को शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षुओं की ड्यूटी लगाई गई थी। जनपद में करीब 2500 डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षु कक्ष निरीक्षक बनाए गए।
कोर्ट के आदेश पर यह हड़ताल खत्म होने के बाद अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. मुकेश अग्रवाल ने डीआईओएस को उक्त सभी प्रशिक्षुओं को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस पर डीआईओएस केपी सिंह ने जनपद के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कक्ष निरीक्षक बने डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षुओं को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
सचल दल किए सक्रिय
एक बार फिर बोर्ड परीक्षा के किए पूर्व में बनाए गए सचल दल बदल दिए गए हैं। सचल दल के कई सदस्यों को हटाते हुए उनके स्थान पर नवीन तैनाती की गई है। इस बार सचल दलों का संपूर्ण दायित्व राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया गया है।