फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गिरते भूजल स्तर के लिए निकाय बने लापरवाह, नोटिस

गिरते भूजल स्तर के लिए निकाय बने लापरवाह, नोटिस

Fri, 12 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
गिरते भूजल स्तर के लिए निकाय बने लापरवाह, नोटिस
डैमो
मथुरा। जनपद में भूगर्भ जल स्तर की स्थिति निरंतर कमजोर हो रही है। खारे पानी की समस्या से जूझते जनपद में नीचे खिसकता जल स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। इसे लेकर शासन ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए कार्य योजना मांगी थी। लेकिन जनपद के निकाय अब तक इसके प्रति लापरवाह बने हुए हैं। इस पर सभी निकायों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जनपद का अधिकांश हिस्सा खारे पानी की समस्या से प्रभावित है। ग्रामीण अंचल के साथ कस्बा क्षेत्रों में भी यह संकट व्याप्त है। ऐसे में कई कस्बा क्षेत्रों के लिए निकटवर्ती क्षेत्रों से पीने के पानी की आपूर्ति पाइप लाइन द्वारा की जा रही है। इसके बावजूद कस्बा क्षेत्रों में जलस्तर नीचे खिसक रहा है। यह बात सांसद, विधायक स्तर से कई बार शासन में उठाई गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक ने जनपद के सभी निकायों से इस समस्या को लेकर कार्य योजना मांगी, लेकिन कोसीकलां नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस पर शासन की नाराजगी के बाद निकाय प्रभारी एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। गौरतलब रहे शहरी क्षेत्रों में निजी सबमर्सिबल इस समस्या का बड़ा कारण बने हुए हैं। इस पर निकाय कोई शिकंजा नहीं कस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed