{"_id":"5b5612884f1c1bb8538b4dd6","slug":"21532367496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी की गाड़ी का तेल खत्म, टेंशन में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी की गाड़ी का तेल खत्म, टेंशन में आई पुलिस
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। एडीजी की गाड़ी का तेल क्या खत्म हुआ मथुरा पुलिस टेंशन में आ गई। तनाव भी इतना कि पुलिस लाइन से पेट्रोल की जगह डीजल भेज दिया गया। उधर, एडीजी दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों गाड़ी का इंतजार करते रहे। उन्होंने पुलिस कप्तान से भी फोन पर बात की थी।
लखनऊ के पुलिस मुख्यालय पर तैनात एडीजी को लेने के लिए उनकी गाड़ी लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी सुबह करीब सात बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पर पहुंची तो अचानक तेल खत्म हो गया। गाड़ी के चालक ने पुलिस लाइन मथुरा को फोन करके तेल की व्यवस्था कराने को कहा। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर एडीजी की फ्लाइट पहुंच गई। जब उन्हें गाड़ी नजर नहीं आई तो ड्राइवर को फोन किया। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी का तेल खत्म हो गया है और वह राया के पास फंसा हुआ है। इसी बीच पुलिस लाइन का स्टाफ डीजल लेकर पहुंच गया।
बाद में पता चला कि कार में तो पेट्रोल डलना है। खैर फिर किसी तरह से आनन फानन में पेट्रोल की व्यवस्था की गई। इस दौड़भाग में ही दो घंटे का वक्त बीत गया। उधर, एडीजी गाड़ी के इंतजार में दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े रहे। वह चालक को फोन करके बार-बार पूछ रहे थे। इस दौरान मथुरा पुलिस का भी तनाव बढ़ा रहा था, क्योंकि इसी बीच एडीजी ने एसएसपी बबलू कुमार से भी बात की। एसएसपी ने पुलिस लाइन के स्टाफ को अपने कार्यालय तलब कर एसआईएमटी को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के आरआई रामनिवास का कहना है कि ड्राइवर ने यह नहीं बताया था कि गाड़ी पेट्रोल की है या डीजल की। हमने डीजल भेज दिया था। बाद में वहां जाकर पता चला कि पेट्रोल चाहिए था। पेट्रोल की व्यवस्था कर दी गई थी।