फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती

रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती

Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से एक गर्भवती तड़पती रही लेकिन सूचना के बाद भी कोई डाक्टर नहीं पहुंचा। जीआरपी ने गर्भवती को महिला जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसने पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन


बुधवार की शाम कासगंज की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा में काफी यात्री कैंट स्टेशन पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक पत्नी को लेकर लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। तभी कैंट जीआरपी चौकी प्रभारी अनुराग यादव को इस बारे में पता चला।
विज्ञापन


वह सिपाही शहादत अली, अरुण कुमार व सर्वेश कुमार के साथ स्ट्रेचर लेकर वहां पहुंचे। एंबुलेंस की 108 सेवा को कॉल किया गया। एंबुलेंस के पहुंचने पर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला ने पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने महिला का नाम भारती देवी पत्नी धर्मसिंह निवासी नगला बरी अमांपुर कासगंज बताया। उन्होंने बताया कि धर्मसिंह जयपुर में मजदूरी करता है। प्रसव के लिए वह अपनी पत्नी को लेकर कासगंज जा रहा था। प्रसव पीड़ा होने पर उसने जीआरपी से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed