{"_id":"5b3909264f1c1b694d8b968c","slug":"21530464550-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पीछे से घुसी गाड़ी, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पीछे से घुसी गाड़ी, एक की मौत, चार घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक्सप्रेसवे के महावन के गांव कारब (माइल स्टोन-115) पर ट्रक में पीछे से घुसी गाड़ी में गाड़ी सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी समेत चार सवार घायल हो गए। यह सभी लोग आगरा और मथुरा घूमकर गुरुग्राम जा रहे थे।
गुरुग्राम के गांव पटौदी निवासी हेमंत (40) पुत्र रामकिशन सोनी परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन और आगरा घूमने के लिए आए। रविवार को आगरा से घूमकर गुुरुग्राम लौट रहे थे। गाड़ी हेमंत चला रहे थे। गाड़ी थाना महावन के गांव कारब पर पहुंची ही थी कि आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई।
गाड़ी चला रहे हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार उनकी पत्नी ममता (34), बेटी उपाशुं (13), सास इलायची देवी (58) और पड़ोसी युवक जितेंद्र (25) पुत्र दीनदयाल घायल हो गए।
विज्ञापन
महावन पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ममता की हालत नाजुक होने पर परिजन गुुरुग्राम के मानेसर हास्पिटल ले गए। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है और चार घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।