{"_id":"5b36645a4f1c1bf26e8baa53","slug":"21530291290-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के मामले में छात्र से पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के मामले में छात्र से पूछताछ शुरू
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। केडी डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में पंखे पर लगे फंदे से लटकी मिली छात्रा अनुष्का कश्यप के मामले में वृंदावन पुलिस ने शुक्रवार की सुबह फरीदाबाद के इएसआइसी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र को हिरासत में लिया है। यह एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि छात्र की छह माह पूर्व अनुष्का से फेसबुक के जरिए फ्रेंडशिप हुई थी। व्हाट्स एप और फेसबुक के जरिए एक दूसरे को मैसेज भेजा करते थे। पिछले दो-तीन महीने से दोनों का मिलना-जुलना भी था। छात्र अक्सर मथुरा आकर अनुष्का से मिलता था।
छात्र के मोबाइल में मिले मैसेज को पुलिस ने जांच के दायरे में रखा है। मैसेज में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। छात्र मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मृतका अनुष्का और छात्र के बीच में प्रतिदिन 2000 सैकेंड से अधिक समय तक बात होती थी। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के आधार पर छात्र को शुक्रवार की सुबह फरीदाबाद के इएसआइसी एमबीबीएस कॉलेज के हॉस्टल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
छात्र को 27 जून की दोपहर ही अनुष्का की मौत की जानकारी उसकी रूम मेट के माध्यम से हुई थी। इसके बाद 25 जून को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जांच अधिकारी सीओ सदर राकेश कुमार छात्र से पूछताछ कर रहे हैं।