{"_id":"5b3664584f1c1b64068b8dd5","slug":"21530291288-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपतिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
थाने में जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। एक युवक ने शुक्रवार को व्हाट्स एप पर समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल होते ही सैकड़ों लोगों थाने पहुंच गए। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर कराया गया है।
जाटव बस्ती, चौकी मोहल्ला निवासी हरेन्द्र ने शुक्रवार को सुबह समुदाय विशेष के खिलाफ व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट होते ही समुदाय के लोग भड़क गए। लालाराम मार्ग निवासी आमिर पुत्र कमालुद्दीन ने थाने पहुंचकर शिकायत की, उसने बताया कि पोस्ट उसके मोबाइल पर भेजी गई है।
आमिर के साथ काफी संख्या में युवक थाने पहुंच गए। मामला धार्मिक होने के कारण पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद आरोपित युवक हरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर भीड़ थाने से वापस हुई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि असलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आमिर और हरेंद्र दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं, इन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।