फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एसएसपी की मुखालफत में थी भाजपा नेताओं की ‘लॉबी’

एसएसपी की मुखालफत में थी भाजपा नेताओं की ‘लॉबी’

Sun, 24 Jun 2018 08:24 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी की मुखालफत में थी भाजपा नेताओं की ‘लॉबी’
डैमो
मथुरा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी को आखिरकार जाना ही पड़ा। उनका तबादला सीतापुर के लिए कर दिया गया है। भाजपा नेताओं की लॉबी उनकी जबरदस्त मुखालफत कर रही थी। भाजपा नेताओं के साथ हुए विवाद के बाद से ही नेताओं ने एसएसपी के ट्रांसफर को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था। मंत्रियों से भी कई दफा दुखड़ा रोया था।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं और एसएसपी प्रभाकर चौधरी के बीच मई से तनातनी बढ़ी थी। दरअसल ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जो मुआवजा राशि दी जा रही थी उसके चेक बांटने के लिए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मथुरा आए थे। दिनेश शर्मा का स्वागत करने के लिए भाजपा नेता भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां भाजपा नेताओं को एसएसपी ने रोक दिया था जिस पर भाजपा नेताओं का एसएसपी प्रभाकर चौधरी में विवाद हो गया था। तभी से भाजपा नेताओं ने एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भाजपा नेता इकट्ठा होकर लखनऊ तक पहुंचे थे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से भी मिलकर दुखड़ा रोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से भाजपा नेताओं को इशारा भी कर दिया गया था। लेकिन फिर भी दो महीने का वक्त बीत गया। स्थिति यह हो गई थी कि एसएसपी का ट्रांसफर न होने से नाराज भाजपाइयों ने पार्टी के बड़े नेताओं के कार्यक्रमों में जाना तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed