{"_id":"5b26716e4f1c1bf56e8b8702","slug":"21529246062-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर तीन अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर तीन अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार सुबह पांच बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार सुरीर क्षेत्र में चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर अंडरपास पुल में जा गिरी।
कार सवार धीरज शर्मा निवासी शिवाजी कालोनी रोहतक और पुष्कर सिंह निवासी सेक्टर 31 नोएडा घायल हो गए। दूसरी घटना में दिल्ली से आगरा की ओर जा रही कार टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। कालिंदी कुंज दिल्ली निवासी अनवर खान किराये की ईको कार से परिवार सहित ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे।
थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 78 के निकट टायर फटने से कार सड़क पर पलट गई। इसमें अनवर खान, बेगम मुस्तफा सहित छह लोग घायल हो गए। चालक सुनील कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
तीसरी दुर्घटना में आगरा से दिल्ली जा रही कार आगे चल रही बस में टकरा गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली निवासी आकाश आगरा घूमने के बाद परिवार के साथ कार से वापस लौट रहे थे। नौहझील क्षेत्र में बाजना कट के निकट आगे चल रही बस से कार भिड़ गई। आकाश व अन्य तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेज दिया।