{"_id":"5b1940804f1c1ba06e8b6f33","slug":"21528381568-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मैजिक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मैजिक ने कुचला, मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के गांव मुड़ेसी में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को मैजिक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को नयति में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, हाईवे पर जयगुरुदेव मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया है।
थाना हाईवे के गांव मुड़ेसी निवासी नरेंद्र प्रकाश का तीन साल का बेटा बिट्टू गुरुवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव से गुजर रहे पानी से भरे मैजिक ने बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। चालक मैजिक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। गंभीर रूप से घायल बच्चे को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर मैजिक को कब्जे में लिया।
उधर, हाईवे के गांव अडूकी निवासी फकीर (29) पुत्र नबाव टेंपो चालक था। गुरुवार की सुबह जयगुरुदेव मंदिर के पास ट्रक ने उसके खड़े टेंपो में टक्कर मार दी। चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया । यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।