{"_id":"5ab7b1774f1c1b2c678b4954","slug":"21521987959-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। थाना राया और जैंत चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे में पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शवों को पोस्टमार्टम भेजा।
सादाबाद के नगला फत्ता निवासी अजय कुमार (25) पुत्र बिजेंद्र सिंह शनिवार को बाइक से छाता के जलालपुर में मंदिर दर्शन को निकले थे। वह जैंत चौकी के सरदार ढाबे के समीप पहुंचा ही था कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। दूसरा हादसा थाना राया के गांव पिरसुआ के समीप हुआ।
राया के गांव इटौरा निवासी विजय सिंह (44) पुत्र शोभाराम कृष्णाकुलम स्कूल में नौकरी करते थे। शनिवार की सायं कृष्णाकुलम स्कूल के बाहर खड़े थे तभी रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक अन्य दुर्घटना राया-बलदेव मार्ग के गांव कारब के समीप हुई।
विज्ञापन
थाना महावन के नगला भंभू निवासी सत्यप्रकाश (40) पुत्र बिहारीलाल अपने भतीजे रोहित (20) पुत्र रामप्रसाद के साथ राया से गांव लौट रहे थे। वह गांव कारब के समीप पहुंचे ही थे कि एक वाहन ने टक्कर मार दी। चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।