{"_id":"5a5778054f1c1bc5188b45dd","slug":"21515681797-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो और संतों की समाधि के लिए स्थल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो और संतों की समाधि के लिए स्थल का चयन
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। योगी सरकार तीर्थनगरी वृंदावन में गोवंश एवं संतों को भू-समाधि देने के लिए 10-10 एकड़ भूमि आ वंटित करने जा रही है। ग्राम सुनरख बांगर क्षेत्र में भू-समाधि के लिए आवंटित भूमि के चयन के लिए गुरुवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन ने संतों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ विभागीय प्रशासनिक अधिकारी गुरुवार को संतों को लेकर भूमि के स्थलीय निरीक्षण को सुनरख बांगर क्षेत्र पहुंचे। महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानंद, महंत फूलडोल बिहारीदास, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर नवलगिरि, स्वामी सुरेशानंद परमहंस, महंत रामस्वरुपदास ब्रह्मचारी, राजनारायण द्विवेदी के साथ अधिकारियों ने गो एवं संतों की भू-समाधि के लिए भूमि के चयन पर चर्चा की।
संतों का कहना था कि तीर्थनगरी वृंदावन में गो एवं संतों की भू-समाधि के लिए वर्षो पुरानी मांग को पूरी करने का योगी सरकार का यह कदम सराहनीय है। भूमि मिलने से गायों व संतों को भू-समाधि देने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन होगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह प्रयास कारगर सिद्ध होगा।