{"_id":"599edf1e4f1c1bb1398b475d","slug":"21503584030-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को नहीं मिला जीएसटी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को नहीं मिला जीएसटी नंबर
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
gst
- फोटो : demo
मथुरा। जीएसटी लागू हुए करीब दो माह बीत चले, लेकिन आज तक जिला अस्पताल को जीएसटी नंबर एलॉट नहीं हो सका है। इधर, दवा आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने बिना जीएसटी नंबर के आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक लापरवाही मरीजों के लिए मुसीबत बन रही है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल गुप्ता ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं की खरीद में जीएसटी नंबर न होने के चलते परेशानी हो रही है। हमने जीएसटी नंबर के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा है, लेकिन अभी तक नंबर नहीं मिला है। इधर, आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने जीएसटी नंबर न होने पर आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके लिए पुराने पैटर्न टिन नंबर से खरीद के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।