फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 22 Apr 2019 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
डैमो
राया (मथुरा)। क्षेत्र के गांव विसावली में आयोजित कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती भारत केसरी पहलवानों के बीच हुई जो काफी रोमांचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। कुश्ती दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


कुश्ती दंगल की शुरूआत संयोजक राजेंद्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती दंगल में छोटू गुडेरा और दंबा पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। वहीं इलियास बेसवां और पवन पहलवान अखाड़ा भूतेश्वर, सोनू पहलवान तिरवाया और श्याम जावरा व बंटी पहलवान सुनरख और मोनू पहलवान आगरा के मध्य हुई कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन


वहीं दंगल में राममोहन विसावली, भोला गुडेरा, जतिन विसावली, रहीस पहलवान तिरवाया, काका पहलवान ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जीत हासिल की। इक्यावन हजार रुपये की कुश्ती यूपी केसरी पहलवान हरिओम और मंजित पहलवान आगरा के मध्य हुई जो काफी रोमांचक मुकाबले के बाद बराबर पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आखिरी कुश्ती एक लाख रुपये की भारत केसरी पहलवान हरिकेश सादाबाद और भारत केसरी पहलवान वरुण दिल्ली के मध्य हुई वह भी बराबर पर छूटी। कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य मोहकमपुर बबलू पहलवान, गीतम सिंह, शंभू चौधरी, केहरी सिंह, मुकेश प्रधान, सत्यवीर सिंह, शिवचरन सिंह काका, जुगेंद्र सिंह, राजवीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed