{"_id":"5b8410ae42c79246695cda7e","slug":"201535381678-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने सेल्समैन से लूटे 1.35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने सेल्समैन से लूटे 1.35 लाख
Updated Mon, 27 Aug 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के सेल्समैन से एक लाख 35 हजार रुपये एवं टैबलेट लूट लिया और भाग गए। युवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
नंदगांव रोड पर भारत फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी महिलाओं के समूहों को पैसे फाइनेंस करने का काम करती है। कंपनी में कार्यरत युवक हर सोमवार को पैसा कलेक्शन करने का कार्य करते हैं। सोमवार को करीब दो बजे कंपनी का पैसा एकत्रित करने के लिए सुनील कुमार पुत्र जगदीश निवासी नगला पाटम, इरादत नगर, आगरा बठैन, कांमर, पीपरवाला आदि गांवों से पैसा एकत्रित कर कोकिलावन से गिडोह जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और तमंचा दिखाकर उससे बैग छीन लिया। बैग में एक लाख 35 हजार रुपये, एक टैबलेट एवं अन्य जरूरी कागजात लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ चंद्रधर गौड़ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।