फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े ब्रजेश मावी गैंग के सदस्य

पुलिस के हत्थे चढ़े ब्रजेश मावी गैंग के सदस्य

Wed, 11 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े ब्रजेश मावी गैंग के सदस्य
मथुरा। हाईवे पुलिस ने टेकमैन सिटी के पास से ब्रजेश मावी गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। इनके कब्जे से हथियार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद की गई है। यह शातिर हाथरस में राजेश टोंटा गैंग के गुर्गे की हत्या करने से पहले ही पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि ब्रजेश मावी गैंग के दो सदस्य टेकमैन सिटी के पास हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस लाइन में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने कंपूघाट निवासी गोपाल उर्फ गणेश यादव और पानीगांव निवासी राकेश को पकड़ा है। यह दोनों शातिर अपराधी है।
विज्ञापन


मथुरा जेल में हुई गैंगवार में शामिल राजेश टोंटा की हत्या में शामिल रहे थे। फिलहाल दोनों जमानत पर चल रहे हैं। यह दोनों राजेश टोंटा गैंग के गुर्गे की हत्या करने की फिराक में थे, उससे पहले ही पकड़ लिए गए हैं। इन दोनों की जमानत निरस्त कराते हुए गैंगस्टर भी लगाया जाएगा। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, नकदी 2360 रुपये और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed