फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब मथुरा में भी होगी गंभीर टीबी मरीजों की जांच

अब मथुरा में भी होगी गंभीर टीबी मरीजों की जांच

Tue, 03 Jul 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अब मथुरा में भी होगी गंभीर टीबी मरीजों की  जांच
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। जिले में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों के इलाज की एक और नई व्यवस्था शुरू हो गई है। अब मथुरा के टीबी के गंभीर रोगियों को जांच के लिए आगरा नहीं जाना होगा। उनकी सभी जांच और उपचार की व्यवस्था वृंदावन स्थित सौ शैया अस्पताल में स्थापित जिला डीआरटीबी सेंटर में होगी। इस सेंटर ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आलोक कुमार ने बताया कि जिले में प्रतिमाह 35-40 टीबी के गंभीर रोगी सामने आ रहे हैं। पहले इन मरीजों का इलाज शुरू करने से पूर्व जांच के लिए आगरा एसएन मेडिकल कालेज भेजा जाता था। उपचार में भी 24 से 27 माह लगते थे।
विज्ञापन


वर्तमान में इन रोगी का इलाज नौ से 11 महीने चलेगा। रोगी को भर्ती होने के लिए आगरा नहीं जाना पड़ेगा। वृंदावन में स्थापित सेंटर पर बिगड़ी हुई टीबी के रोगियों की सभी प्रकार की जांच कराई जाएंगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि क्षय रोगी को दी जाने वाली औषधि उसे असर कर रही है या नहीं। जिला एमडीआर समन्वयक नवल किशोर ने बताया कि जिले में टीबी के रोगी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed