{"_id":"5b2d0ac94f1c1bf36e8b9575","slug":"201529678537-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालकों को दी जाएंगी नौ बकरी और एक बकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालकों को दी जाएंगी नौ बकरी और एक बकरा
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राज्य सरकार बकरी, भेड़ और सूकर पालन को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए शासन ने पशुपालन विभाग से प्रस्ताव मांगे हैं। पशुपालक से दस प्रतिशत धनराशि जमा कर सरकार नौ बकरी/भेड़ और एक बकरा के अलावा तीन मादा व एक नर सूकर पालने के लिए देगी।
बकरी, भेड़ और सूकर पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पशुपालन विभाग से प्रस्ताव मंगा है। जिसके तहत भेड़ और बकरी पालकों को न्यूनतम मूल्य पर नौ बकरी या भेड़ के साथ एक बकरा पालने के लिए दिया जाएगा। जिनकी कीमत सरकार द्वारा 66 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
इसके एवज में सरकार पशु पालक से मात्र 66 सौ रुपये दस प्रतिशत धनराशि जमा कराएगी, शेष 90 प्रतिशत धनराशि को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सूकर पालक को तीन मादा और एक नर दिया जाएगा। जिनकी कीमत 21 हजार रुपये निर्धारित की गई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि इस योजना में वही लोग शामिल हो सकते हैं, जो पहले से ही बकरी, भेड़ या सूकर पालन का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
60 प्रतिशत धनराशि देगी केंद्र सरकार
मथुरा। भेड़, बकरी और सूकर पालन पर खर्च होने वाली धनराशि में से 60 प्रतिशत केंद्र, 30 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। बकाया 10 प्रतिशत धनराशि पशुपालक से ली जाएगी।