{"_id":"5b1940774f1c1bfa6e8b6a51","slug":"201528381559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दरवाजे की कुंडी पर लटकाकर बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने दरवाजे की कुंडी पर लटकाकर बेटी को पीटा
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
कुंडी से बंधी बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। तीन साल की बेटी को दरवाजे की कुंडी पर लटकाकर बेरहमी से पीटते हुए मां का वीडियो वायरल हुआ है। गोवर्धन के गांव मुखराई में जांच को गई पुलिस से पहले मां घर से फरार हो गई। पुलिस शिकायत करने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
थाना गोवर्धन के गांव मुखराई में तीन दिन पूर्व तीन साल की बच्ची खेलने के लिए घर से निकल गई। लौटकर आई तो मां ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। हद तो तब हो गई जब मां नए घर के दरवाजे पर लगी कुंडी पर लटकाकर बेटी को छड़ी से बेरहमी से पीटा। ऐसा होते देख गांव के एक युवक ने वीडियो बना ली।
पड़ोसियों ने बेरहम मां से बच्ची को बामुश्किल बचाया। बच्ची के शरीर पर छड़ी के निशान मां की क्रूरता बयां कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के बाद मां अपनी बेटी को लेकर फरार हो गई। वीडियो वायरल होने पर जांच को पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिला। गोवर्धन पुलिस बैरंग लौट आई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मामला तो घरेलू हिंसा का है, लेकिन कोई शिकायती पत्र दे तो मां के खिलाफ कार्रवाई की जाए।