फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रमणरेती मार्ग पर हुआ दस फुट गहरा गड्ढा, ट्रक सड़क में धंसा

रमणरेती मार्ग पर हुआ दस फुट गहरा गड्ढा, ट्रक सड़क में धंसा

Fri, 03 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रमणरेती मार्ग पर हुआ दस फुट गहरा गड्ढा, ट्रक सड़क में धंसा
सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भी ड्रीम प्रोजेक्ट वृंदावन समग्र विकास योजना की खोल बरसात ने खोल कर रख दी।
विज्ञापन


गुरुवार रात लगभग 12.30 बजे छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर एक ट्रक कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर रमणरेती मार्ग के सामने से छटीकरा की ओर जा रहा था। तभी रमणरेती पुलिस चौकी के सामने से गुजरते समय ट्रक सड़क में धंस गया। सड़क के बीचों-बीच दस फुट गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने सड़क में हुए दस फुट गहरे गड्ढे में फंसे ट्रक को निकालने के लिए क्रेन मंगाई। शुक्रवार सुबह तक यह दस फुट गहरा गड्ढा और अधिक गहरा होता चला गया। सड़क के नीचे बालू और मिट्टी लगातार ढहती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे साबित हो रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में 350 करोड़ की वृंदावन समग्र विकास योजना में किस तरह अधिकारियों ने अपने काम को अंजाम दिया। नगर के गोपीनाथ बाजार, परिक्रमा मार्ग, मोरकुटी , गौरानगर कालौनी, किशोरपुरा, गोपालखार, रतनछत्री आदि क्षेत्रों में सड़क में कई-कई फुट गहरे गड्ढे हो गए है। जो सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed