{"_id":"5b2e4e354f1c1bf36e8b9816","slug":"191529761333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के आम चुनावों की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 के आम चुनावों की बनी रणनीति
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
संघ की बैठक में भाग लेने जाते जनप्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर संघ ने समीक्षा शुरू कर दी है। शनिवार को केशवधाम में हुई समन्वय समिति की बैठक में मंत्रियों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों को तय किया गया। साथ ही जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निदान संबंधी कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
हालांकि संघ परिवार इस बैठक को रुटीन बैठक बता रहा है, लेकिन जानकार मानते हैं कि 2019 में पार्टी की राह को आसान बनाने के लिए रणनीति तय की जा रही है।
शनिवार की सुबह केशवधाम में हुई बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन के विधायक कारिंदा सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, मथुरा वृंदावन नगर के महापौर मुकेश आर्यबंधु, केशवधाम के निदेशक ललितजी, विभाग प्रचारक धर्मेंद्रजी, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी मूलभूत समस्याओं को समझने के साथ ही शासन प्रशासन स्तर पर निदान कराने का पाठ पढ़ाया गया।
बैठक में साफ कहा कि संघ कहने में नहीं करने में विश्वास रखता है और उसी विचारधारा के साथ संघ की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भविष्य में और तेजी के साथ किया जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने बताया कि यह समन्वय समिति की रुटीन बैठक है।