फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब चार जोन में बंटेगा नगर निगम

अब चार जोन में बंटेगा नगर निगम

Sat, 23 Jun 2018 07:24 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
अब चार जोन में बंटेगा नगर  निगम
मथुरा नगर निगम - फोटो : SELF
मथुरा। विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम को अब चार जोन में बांटा जाएगा। अधिकारियों ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत मथुरा, वृंदावन के अलावा कृष्णानगर और औरंगाबाद क्षेत्र को भी जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक पूरा निगम केवल दो जोन में बंटा हुआ है। दो जोन में बंटने के बाद नगर निगम की सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए निगम को चार जोन में बांटा जा रहा है। इन जोन में मुख्य जोन शहर का होगा, जबकि दूसरा जोन वृंदावन और तीसरा-चौथा जोन कृष्णानगर और औरंगाबाद क्षेत्र का होगा।
विज्ञापन


हर जोन का अलग कार्यालय तैयार किया जाएगा जहां निगम का एक अधिकारी मौजूद रहेगा। निगम के अधिकारी फिलहाल चार जोन का प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। यह प्रस्ताव 27 को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल इस प्रकार के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इसे प्रस्ताव के रूप में बोर्ड बैठक में रखा जाएगा तभी फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन के नाम होंगे द्वारिकाधीश और गोकुल

वृंदावन क्षेत्र के जोन का नाम तो वृंदावन ही रखा जाना लगभग तय है, लेकिन अन्य क्षेत्रों के नामों को लेकर अधिकारी सलाह मशवरा कर रहे हैं। इनमें से शहर के मुख्य जोन का नाम द्वारिकाधीश, कृष्णानगर क्षेत्र के जोन का नाम श्रीकृष्ण जन्मभूमि और औरंगाबाद क्षेत्र के जोन का नाम गोकुल रखे जाने पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed