फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हाईवे पर खड़े टेंपो से टकराया टैंकर, चार लोगों की मौत

हाईवे पर खड़े टेंपो से टकराया टैंकर, चार लोगों की मौत

Tue, 19 Jun 2018 07:25 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े टेंपो से टकराया टैंकर, चार लोगों की मौत
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर केडी डेंटल कालेज के समीप खड़े टेंपो में अनियंत्रित टैंकर टकराया गया। हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की मौत हो गई। पांच घायलों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक युवती की हालत गंभीर है। टेंपो में सवार अलीगढ़ व बुलंदशहर निवासी युवक-युवती सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


चौमुंहा और एएसएम कालेज से सवारियां लेकर टेंपो चालक मंगलवार दोपहर 1:30 बजे मथुरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर केडी डेंटल कालेज के सामने फ्लाई ओवर पर उसका टायर पंचर हो गया। चालक ने टेंपो को किनारे लगाकर टायर बदल रहा था। कुछ सवारियां उतर गईं और कुछ लोग टेंपो में बैठे थे। तभी दिल्ली की ओर से तेज गति से आए टैंकर ने टेंपो को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर टेंपो को काफी दूर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन


हादसे में अलीगढ़ के खैर रोड के इंद्रानगर निवासी पूजा रैना (26), अरुण पुत्र प्रेमराज निवासी नूरपुर थाना गुलावटी बुलंदशहर (23), टेंपो चालक (जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी) की मौके पर ही मौत हो गई। गिरीश पुत्र हरगोविंद निवासी नगरिया पल्ला थाना तेराई अलीगढ़ ने नयति अस्पताल में दम तोड़ दिया। गिर्राज (27) पुत्र हरीराम निवासी बदनौरा थाना मालागढ़ बुलंदशहर, मृतक अरुण का भाई सोनू (28), प्रियंका (28) पुत्री युधिष्ठिर और अनिल पुत्र हरबीर निवासी जलालपुर थाना पिसावा अलीगढ़ के साथ ही अलीगढ़ के टप्पल निवासी सत्यवीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में प्रियंका की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों के पकड़ने के बाद भी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है। समाचार लिखे जाने तक टेंपो सवार की शिनाख्त नहीं हो पाई।


मौत का मंजर देख कलेजा कांप गया
वृंदावन। अलीगढ़ के टप्पल निवासी सत्यवीर भी उसी टेंपो में सवार थे जो हादसे का शिकार हुए। सत्यवीर ने बताया कि वह टेंपो से उतरकर खड़े ही हुए थे तभी दिल्ली की ओर से आया टैंकर टेंपो को घसीटते हुए ले गया। मंजर देख उसका कलेजा कांप गया। किसी का सिर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा कर कटा तो किसी के शरीर के टुकड़े हो गए। लोगों की चीख निकल रही थी। सत्यवीर के बाएं हाथ और पैर में चोट आई है। वह कह रहे थे कि उन्हें भगवान ने बचा लिया। सत्यवीर को उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने घर जाने की इजाजत दे दी। उन्होंने कहा कि यदि टेंपो फ्लाईओवर के स्थान पर सर्विस रोड पर चल रहा होता तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed