फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ताजमहल को सुरक्षित रखने को बढ़ सकते हैं प्रतिबंध

ताजमहल को सुरक्षित रखने को बढ़ सकते हैं प्रतिबंध

Fri, 08 Jun 2018 08:29 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल को सुरक्षित रखने को बढ़ सकते हैं प्रतिबंध
ताज
मथुरा। ताज को प्रदूषण से बचाने के लिए टीटी जेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) प्राधिकरण द्वारा विजन डॉक्यूमेंट तैयार कराया जा रहा है। इसके तहत ताज को बचाने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा यह कार्य एक संस्था को दिया गया है। संस्था को चार महीने के अंदर यह प्लान तैयार करके देना होगा।
विज्ञापन


शहरों से उठने वाले प्रदूषण से ताज को बचाने के लिए करीब दो दशक पूर्व ताज ट्रिपेजियम जोन तैयार किया गया था। इसके बनते ही हरियाली पर जोर देने के साथ प्रदूषण पैदा करने वाले उद्योगों को भी बंद कराया गया तथा ऐसे वाहनों को भी बंद कराया गया जिनके प्रदूषण से ताज को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इसके बाद भी ताज की धवल सौंदर्य पर बने हुए खतरे को खत्म करने के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन के अधिकारियों द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्कीटेक्चर संस्था को विजन प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। दो दिन पूर्व इस संबंध में सुझाव जानने के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन में आने वाले अन्य शहरों के अलावा मथुरा नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया गया। निगम के संयुक्त नगर आयुक्त अजीत सिंह इसमें शामिल हुए। अजीत सिंह ने बताया कि उक्त संस्था द्वारा विजन प्लान देने के बाद टीटीजेड जोन मेें लगे प्रतिबंध और सख्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed