फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   घाटों का स्वरूप संरक्षित के लिए केंद्र सरकार से मांग

घाटों का स्वरूप संरक्षित के लिए केंद्र सरकार से मांग

Fri, 12 Jan 2018 08:27 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
घाटों का स्वरूप संरक्षित के लिए केंद्र सरकार से मांग
यमुना - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी वृंदावन में यमुना के प्राचीन घाटों के संरक्षण एवं सुंदरीकरण के लिए संतों ने केंद्र सरकार से मांग की है। इसके लिए संत आनंद स्वरूप गंगाजी वाले बाबा ने मंत्रियों को वृंदावन स्थित प्राचीन घाटों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन


संत आनंद स्वरूप ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर से नई दिल्ली में मुलाकात की। वहीं, वृंदावन के प्राचीन केशीघाट पर यमुना महारानी की आरती में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


चारों मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि गंगा यमुना के शुद्धिकरण के साथ घाटों के सुंदरीकरण के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही पुरातत्व महत्व के प्राचीन घाटों को संरक्षित करने के लिए विशेष कार्य योजना भी बन रही है। इस अवसर पर ठाकुर राधारमण मंदिर सेवा पद्मनाभ गोस्वामी, सोहन लाल झा, डा. मयंक शर्मा, बांकेलाल शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed