{"_id":"5cb49f92bdec2213f6784ffd","slug":"181555341202-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की बस एक आवाज, तोड़ डालेंगे मतदान के सारे रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की बस एक आवाज, तोड़ डालेंगे मतदान के सारे रिकार्ड
विज्ञापन
वॉक फॉर वोट में शामिल मथुरा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इस बार तोड़ डालेंगे मतदान के सारे रिकार्ड। शत प्रतिशत मतदान कराना है अपनी मथुरा को नंबर वन पर लाना है। पहले मतदान उसके बाद जलपान। इस तरह के जोशीले नारों के बीच हुई वॉक फॉर वोट में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
स्कूल-कालेजों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। टैंक चौराहे से होलीगेट तक होने वाली इस वॉक में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा भी की गई। अमर उजाला द्वारा चलाई गई शत प्रतिशत मतदान की मुहिम के अंतर्गत सोमवार को वॉक फॉर वोट का आयोजन किया गया।
समय भले ही सुबह को सात बजे का था लेकिन तमाम लोग तो छह बजे ही टैंक चौराहे पर पहुंच गए थे। स्कूली बच्चों ने पहुंचकर मतदान को लेकर जोशीले नारे भी लगाए। टैंक चौराहे से हुई वॉक की शुरूआत में आगे आगे स्कूली बच्चे और पीछे विभिन्न संगठनों के लोग चल रहे थे।
विज्ञापन
जब वॉक में शामिल लोग जिला अस्पताल के पास पहुंचे तो वहां पुष्प वर्षा की गई। होलीगेट पर भारी भीड़ हो गई थी। स्थानीय व्यापारी भी पहुंच गए थे। यहां सभी ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में काफी कारगर साबित होगी। लोगों में एक उत्साह आएगा। वहीं अमर उजाला की इस मुहिम से जुड़कर जगह जगह शत प्रतिशत मतदान को लेकर शपथ भी कराई गई। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।