{"_id":"5cb49f85bdec2213ed0cd562","slug":"181555341189-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ को काले झंडे दिखाने जा रहे किसान नेता हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ को काले झंडे दिखाने जा रहे किसान नेता हिरासत में लिए
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। चौमुंहा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा में काले झंडे दिखाने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने छाता में हिरासत में ले लिया, बाद में उन्हें छोड़ा। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की चौमुंहा के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा में किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसान काले झंडे दिखाने के लिए निकले। जिसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई।
छाता थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने किसान नेताओं को गिन्नी फैक्ट्री के समीप ही रोक लिया। जिसके बाद वे पुलिस को चकमा देकर शुगर मिल तक पहुंच गए। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया। पुलिस उन्हें थाने ले गई। जहां जनसभा के समाप्त होने के बाद उन्हें रिहा किया गया।
किसान नेता दीपक चौधरी ने कहा कि राजनाथ सिंह तरौली में आए थे तब उन्होंने तीन माह में शुगर मिल चालू कराने का वादा किया था। पांच वर्ष गुजर जाने के बावजूद छाता शुगर मिल जस की तस है। उनके साथ चंद्रपाल यदुवंशी, अशोक सिंह, ओमन पंडित, ठाकुर बच्चू सिंह, राधा कृष्ण वकील, हेमराज सिंह गुर्जर, ठाकुर लोकेश, धनंजय चैधरी, ठाकुर डिगंबर सिंह व रेवती शर्मा आदि किसान थे।