फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पाक से कोई वार्ता नहीं करेगी मोदी सरकार : सत्यदेव पचौरी

पाक से कोई वार्ता नहीं करेगी मोदी सरकार : सत्यदेव पचौरी

Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
पाक से कोई वार्ता नहीं करेगी मोदी सरकार : सत्यदेव पचौरी
खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा रोड स्थित श्रीपाद गोशाला में आए प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग एवं हथकरघा मंत्री सत्यदेव पचौरी ने गायों का पूजन-अर्चन किया। वहीं, उन्होंने साफ कहा कि मोदी सरकार पाक से कोई वार्ता नहीं करेगी, अब सेना को भी खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने श्रीपाद बाबा के चित्रपट पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए मोदी सरकार दृढ़ संकल्पित है। यहां देर हैं अंधेर नहीं। तीन दशक से भारत और यहां के नागरिक आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं। यह सब पिछली सरकारों की भूल के कारण हो रहा है। उन्होंने देश की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया। जो देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं उनको पहले ही सबक सिखाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसी घटना में भारत के रहने वाले उन बहके हुए नौजवानों का हाथ है जो आतंकवाद की कठपुतली बनकर कार्य कर रहे हैं। सेना इस नृृशंस हत्या का बदला जरूर लेगी। पाक से वार्ता के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पहले ही वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि कोई कितना भी गठबंधन कर ले, मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पोशाक व्यवसाय को बढ़ाने के लिए शीघ्र ही धनराशि को अवमुक्त कराने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान संत दामोदर दास महाराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, गोविंद पांडे, सुनील केवट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed