फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विवाह समारोह से दुल्हन के मौसेरे भाई के जेवरात और नकदी चोरी

विवाह समारोह से दुल्हन के मौसेरे भाई के जेवरात और नकदी चोरी

Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
विवाह समारोह से दुल्हन के मौसेरे भाई के जेवरात और नकदी चोरी
डैमो
मथुरा। महानगर के मुकुंद प्रिया गार्डन में कमरा नंबर 204 का दरवाजा तोड़कर चोर दुल्हन के मौसेरे भाई के बैग में रखी 70 हजार की नकदी और सवा लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चोर ने उस समय वारदात की, जब वधू पक्ष बारात के स्वागत में मुख्यद्वार पर जुटा था। महिला ने ताला टूटा देखा तो दंग रह गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। चोरी की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


महानगर के स्वामीघाट निवासी गोवर्धननाथ शर्मा की बेटी छवि शर्मा का विवाह मंगलवार को था। महोली रोड के दीपनगर से धनीराम शर्मा के बेटे प्रभात शर्मा की बारात मुकुंद प्रिया गार्डन पहुंची। वधू पक्ष बारात के स्वागत की तैयारी में था। इसका फायदा उठाकर चोर ने बंद कमरे का ताला उखाड़कर बैग में रखी 70 हजार की नकदी और सवा लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। एक महिला कमरे पर पहुंची तो देखा ताला टूटा पड़ा।
विज्ञापन


शोर मचाने पर दुल्हन पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। चोरी गया सामान दुल्हन के मौसेरे भाई संजय भारद्धाज निवासी गाजियाबाद का था। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कमरे से निकलते बाइक ले जाते कैद हुआ चोर
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक युवक कमरे से निकलता हुआ बाइक लेकर जाता दिख रहा है, पर चेहरा साफ न होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। फिर भी पुलिस फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed