फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दानघाटी मंदिर का आरती स्थल तोड़े जाने के विरोध में बंद किए मंदिरों के कपाट

दानघाटी मंदिर का आरती स्थल तोड़े जाने के विरोध में बंद किए मंदिरों के कपाट

Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
दानघाटी मंदिर का आरती स्थल तोड़े जाने के विरोध में बंद किए मंदिरों के कपाट
डैमो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान का बुधवार को बड़ा विरोध हुआ। सेवायत उस वक्त सड़कों पर उतर आए जब प्रशासन ने दानघाटी मंदिर के आरती स्थल के एक हिस्से को तोड़ दिया गया। वे अफसरों से भी भिड़ गए और भड़के सेवायतों ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर और मानसी गंगा के मुखारबिंद मंदिर के कपाट बंद कर दिए।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार है जब इन प्रमुख मंदिरों के कपाट लंबे समय बंद रहे। हजारों भक्त गिरिराज जी के दर्शन भी नहीं कर सके। विरोध को देखते हुए फिलहाल अभियान को रोक दिया है। एनजीटी ने गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर प्रशासनिक टीम पिछले दो दिनों से गोवर्धन में अभियान चला रही है।
विज्ञापन


दानघाटी मंदिर के सामने बने आरती स्थल को तोड़ने के लिए प्रशासन पहले नोटिस जारी कर चुका था। बुधवार की दोपहर को भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी यहां पहुंच गए और आरती स्थल का एक हिस्सा तोड़ दिया। इससे गुस्साए सेवायतों ने हंगामा शुरू कर दिया। सेवायत अफसरों से भिड़ गए। इन लोगों का कहना था कि आरती स्थल अतिक्रमण में है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब प्रशासन ने अभियान को नहीं रोका तो सेवायतों ने गोवर्धन के प्रमुख मंदिर दानघाटी और मानसी गंगा के मुखारबिंद मंदिर के कपाट बंद कर दिए। हरगोकुल मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। दोपहर को 1 बजे मंदिरों के कपाट बंद किए गए जो देर शाम तक बंद ही थे।


दूरदराज से गिरिराज जी के दर्शन को आए लोग निराश होकर लौटे। यह पहली बार हुआ है जब गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों के कपाट सारा दिन बंद रहे हों। बढ़ते विरोध को देख प्रशासन ने भी अभियान को रोक दिया था। गोवर्धन थाने में बैठकर अधिकारी अगली रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed